3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government Job: योगी सरकार का बेरोजगारों को तोहफा, 20 हजार पदों पर ‌होगी भर्ती

Yogi Government Jobs: प्रदेश में जल्द बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। यूपी में संविदा पर एजुकेटर और परिचालक के कुल 20 हजार पदों पर भर्ती करने का फैसला किया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Aug 26, 2024

jobs in up, UP News,Yogi Adityanath,UP Government Jobs,UP Job, UP News,Yogi Adityanath,Uttar pradesh, up news in hindi, BJP, cm yogi, up job alert

Government Jobs: प्रदेश में जल्द बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। यूपी में संविदा पर एजुकेटर और परिचालक के कुल 20 हजार पदों पर भर्ती करने का फैसला किया गया है। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, रोडवेज संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टरों की नियुक्तिकरेगा। वहीं 75 जिलों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10684 विद्यालयों में एक-एक ईसीसीई (बाल्यावस्था की देखभाल और शिक्षा) एजुकेटर की संविदा पर नियुक्ति की जाएगी।

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में करीब 7000 बसों का बेड़ा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। इनमें 2000 के करीब डीजल, सीएनजी बसें होंगी और 5000 इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध पर चलाई जाएंगी। इन बसों पर परिचालकों की तैनाती के लिए संविदा पर 10 हजार बस कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी।

प्रतिमाह 10313 रुपये मिलेगा मानदेय

बीते दिनों परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संविदा पर कंडक्टरों की सीधी भर्ती की घोषणा की गई थी। इस संबंध में परिवहन निगम मुख्यालय से प्रधान प्रबंधक कार्मिक की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी को भेजा गया है। वहीं प्रदेश के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र से युक्त 10684 विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती 11 महीने के लिए आउटसोर्सिंग से होगी। इन्हें प्रतिमाह 10313 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

10 हजार बस परिचालक की भर्ती

संविदा पर 10 हजार बस परिचालक की भर्ती संविदा सेवा नियमावली की शर्तों के मुताबिक होगी। जहां हर 11 माह के अनुबंध पर संविदा कर्मी भर्ती होंगे। यह भर्ती आउटसोर्स के जरिए नहीं होगी, बल्कि रोडवेज अपनी शर्तों पर सीधे तौर पर अनुबंध कर भर्ती करेगा।

प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा

शर्तो में प्रति किलोमीटर बस संचालन के आधार पर वेतन के अलावा प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। इसके लिए तय किमी से अधिक बस संचालन और ड्यूटी के दिनों के आधार पर प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। परिवहन निगम पीआरओ अजीत सिंह के मुताबिक परिवहन मंत्री के निर्देश पर संविदा परिचालकों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में 29-30 अगस्त तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

1100 मृतक आश्रित नियमित बस कंडक्टर बनेंगे संविदा पर बस कंडक्टरों की भर्ती के साथ रोडवेज में करीब 1100 मृतक आश्रितों की भर्ती भी शासन में लंबित हैं। इनकी भर्ती नियमित बस कंडक्टर के तौर पर होनी हैं। इस संबंध में निगम मुख्यालय से पुन शासन भेजे गए प्रस्ताव पर इसी महीने मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

Story Loader