31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unnao Gangrape: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता के परिजनों को दिया गया 25 लाख रुपए का चेक

सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्नाव गैंगरेप मामले में दिखाई गई सख्ती वह दिए गए आदेशों का पालन करते हुए यूपी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Aug 2019, 10:13 PM IST

Yogi

Yogi

लखनऊ. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा उन्नाव गैंगरेप (Unnao Gangrape) मामले में दिखाई गई सख्ती व दिए गए आदेशों के बाद यूपी सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। वहीं शाम करीब चार बजे जारी मेडिकल बुलेटिन में पीड़िता व वकील को लेकर थोड़ी राहत की खबर आई है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले को दिल्ली में ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं, वहीं पीड़िता के परिवार वालों को मुआवजे के रुप में 25 लाख रुपए देने के भी आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Unnao Gangrape: मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत पर कही बड़ी बात, SC के एयरलिफ्ट के सुझाव पर दिया यह बयान

लखनऊ डीएम ने परिजनों को दिया 25 लाख रुपए का चेक-

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी सरकार ने तुरंत पीड़िता के परिवार के लिए मुआवजा के तौर पर 25 लाख रुपये का चेक जारी कर दिया है। 25 लाख रुपए का चेक उन्नाव जिलाधिकारी (Unnao DM) ने लखनऊ जिलाधिकारी (Lucknow DM) कोशल राज शर्मा (Kaushal Raj Sharma) को भेज था। लखनऊ डीएम ने इसमें विलंब न करते हुए केजीएमयू (KGMU) पहुंचकर पीड़िता के परिजनों को तुरंत यह चेक सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें- Unnao Gangrape मामले में हुआ बहुत बड़ा खुलासा, कार को टक्कर मारने वाला ट्रक नहीं था सपा नेता का

केजीएमयू ने जारी किया बुलेटिन-
केजीएमयू ने शाम को मेडिकल बुलेटिल जारी किया जिसमें पीड़ित महिला व वकील की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बताई गई है। ट्रामा सेंटर के मीडिया इंचार्ज ने कहा कि वकील को बीच बीच में वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल दिया किया जा रहा है, लेकिन पीड़ित महिला को वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। हमने पीड़िता का एक बार ट्रायल किया। शुक्रवार को एक बार फिर कोशिश की जाएगी।