5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार ‘मिशन शक्ति’ में जुटी, 31 लघु फिल्म और 8 नुक्कड़ नाटक से महिलाओं को किया जाएगा सशक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र पर ‘मिशन शक्ति’ के चौथे चरण की घोषणा की है। इसके लिए महिला एवं बाल संगठन ने लघु फिल्म की 31 थीम तैयार की है, जबकि नुक्कड़ नाटक की आठ थीम तैयार की गयी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Oct 12, 2023

mission_shakti.jpg

31 लघु फिल्मों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति’ के चौथे चरण में महिलाओं को जागरूक करने में सरकार जुटी है। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए महिला एवं बाल संगठन की ओर से लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, संवाद और ध्वनि संदेश जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ये कार्यक्रम सर्किलवार रैली के माध्यम से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत, वार्ड, माेहल्ले और रूट में पड़ने वाले दुर्गा पंडाल में 15 से 24 अक्टूबर तक आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए महिला एवं बाल संगठन ने लघु फिल्म की 31 थीम तैयार की है, जबकि नुक्कड़ नाटक की आठ थीम तैयार की गयी है। वहीं, ध्वनि संदेश में विभाग के थीम सॉन्ग (जिंगल्स) को प्रसारित किया जाएगा।

नवरात्र में चौथे चरण की हुई थी मिशन शक्ति की घोषणा
महिला एवं बाल संगठन की एडीजी एवं मिशन शक्ति की नोडल पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति के चौथे चरण की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश भर में विभाग की ओर से महिलाओं और बेटियों को लघु फिल्म और नुक्कड़ नाटक की करीब तीन दर्जन से अधिक थीम के जरिये योगी सरकार की योजनाओं, महिला अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद करने एवं महिला संबंधी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

31 लघु फिल्में हैं शामिल
उन्होंने बताया कि 31 लघु फिल्म में घर के अंदर कार्य करने वाली महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ जन जागरूकता, वीमेन पावर लाइन द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार, बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, भ्रूण हत्या, बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों, बच्चों के प्रति होने वाले शोषण और हिंसा जैसे अपराधों पर महत्वपूर्ण क़ानून, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों, मिशन शक्ति के विभिन्न चरणों के तहत महिला सुरक्षा बचाव एवं सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों, महिला सुरक्षा, बचाव एवं जागरूकता के लिए सेफ सिटी परियोजना, महिला पुलिस कर्मियों द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव में किये गए विशेष कार्यों, कॉर्पोरेट जगत के उपयोग के लिए वीमेन पावर लाइन 1090 द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रचार प्रसार, बाल विवाह के खिलाफ सामाजिक जागरूकता, महिला बीट पुलिस एवं महिला बीट अभियान विषयक फिल्म, मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई सराहना, सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से वीमेन पावर लाइन द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रचार प्रसार और वीमेन ट्रैफिकिंग एवं अनैतिक व्यापार के सम्बन्ध में जागरूकता आदि प्रमुख विषयों पर दिखायी जाएगी।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में बन रही मस्जिद का नाम होगा 'मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद, एआईआरएम ने लिया फैसला