19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Bihar / Madhubani / ताजिया निकालने को लेकर एक ही संप्रदाय के दो गुटों में गोलीबारी, दो की मौत

ताजिया निकालने को लेकर एक ही संप्रदाय के दो गुटों में गोलीबारी, दो की मौत

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करते हुए शहर में धारा 144 लगा दी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मधुबनी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 21 Sep 2018, 4:55 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,पटना): वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार अहले सुबह एक ही संप्रदाय के दो गुटों में विवाद पर हुई गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई। उत्तेजित भीड़ ने सदर अस्पताल पहुंचकर खूब तोड़फोड़ की। कई दुकानों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करते हुए शहर में धारा 144 लगा दी। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


वैशाली के एसपी मानवनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शुक्रवार अहली सुबह साढ़े तीन बजे करीब हाजीपुर मस्जिद चौक के पास ताजिया निकालने को लेकर एक ही संप्रदाय के दो गुटों में जबर्दस्त विवाद बढ़ने पर गोलियां चल गई। गोली लगने से एक युवक शाहनवाज कुरैशी की सदर अस्पताल में मौत हो गई। उसे आनन फानन घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दूसरे युवक आजाद खान को गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। आईसीयू में इलाज के दौरान इसकी भी मौत हो गई।


हलांकि एसपी ढिल्लों ने मौत की पुष्टि की बजाय कहा कि वह अभी आईसीयू में भर्ती है। शाहनवाज की मौत की खबर पाकर उत्तेजित स्थानीय लोगों ने परंपरागत हथियारों से लैस होकर हाजीपुर सदर अस्पताल में हमला कर दिया। हमलावरों ने गार्ड की पिटाई कर अस्पताल मे खूब तोड़फोड़ की और वहां खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल के अंदर भी खूब उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। अस्पतालकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। हिंसा पर उतारू भीड़ ने अहली सुबह ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की। एसपी ढिल्लों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्ट से हाजीपुर में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। जगह जगह बड़ी संख्या में पुलिस और रैफ के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात किए गये हैं।