11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदिवासी और साहू वोटर लिखेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, किसानों ने कहा- टक्कर का है मुकाबला

CG Election 2023 : दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। कांग्रेस एक बार फिर महासमुंद सीट फतह करने को बेताब है...

less than 1 minute read
Google source verification
mahasamund_seat.jpg

CG Election 2023 : जितेंद्र सतपथी @महासमुंद विधानसभा सीट से कांग्रेस से डॉ. रश्मि चंद्राकर और भाजपा से योगेश्वर राजू सिन्हा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। डॉ. रश्मि चंद्राकर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं और योगेश्वर राजू सिन्हा भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं। दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। कांग्रेस एक बार फिर महासमुंद सीट फतह करने को बेताब है। वहीं भाजपा ने हर हाल में जीत सुनिश्चित करने अपनी ताकत झोंक दी है।

डॉ. रश्मि चंद्राकर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुददे पर वोट मांग रही हैं। योगेश्वर राजू सिन्हा विधानसभा क्षेत्र में अच्छी सड़क और स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के दावों को लेकर जनता के बीच जाकर समर्थन मांग रहे हैं। चुनावी समर में कांग्रेस के स्टार प्रचारक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कुमारी शैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभाएं हो चुकी हैं। भाजपा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवंबर को महासमुंद पहुंचेंगे। इस आठ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

महासमुंद सीट

कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी सुबह से उठकर प्रचार-प्रसार के लिए निकल जाते हैं। रात तक जनसंपर्क करते हैं। प्रत्याशियों के साथ उनके रिश्तेदार भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। तीन दिन और प्रचार-प्रसार होगा। 17 नवंबर को द्वितीय चरण का मतदान होगा। महासमुंद सीट से 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस, भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

कड़ी टक्कर होगी

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी व साहू समाज के वोटर ज्यादा है। आदिवासी समाज से करीब 60 हजार, साहू समाज के 36 हजार, कुर्मी समाज से 11 हजार, सतनामी समाज से 26 हजार, मुस्लिम समाज से 9 हजार मतदाता है। धान खरीदी किसान व मजदूरों ने बताया कि प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। जीत किसकी होगी नहीं बता सकते है।