प्रार्थी जितेन्द्र कुमार प्रधान ग्राम छातामौहा प्राथमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। उसने बताया कि 11 जनवरी को हिटाची एटीएम सांकरा से पैसा निकालने गया था। एटीएम से 10 हजार रुपए पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड को डाला, तो 10 हजार रुपए की जगह 9600 रुपए निकला। इसके बाद वह जिला सहकारी बैंक सांकरा गया, तो वहां बैंक वालों ने बताया कि बाद में पैसा आ जाएगा। फिर वह वापस घर आ गया।