
CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोडार में वन विकास निगम कक्ष क्रमांक-52 में महिला की जली लाश मिली। लाश मिलने की खबर से ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी ओर डाग स्क्वाड की टीम पहुंची।
बता दें की महिला की लाश जल चुकी है। 112 को सूचना मिली थी। इसके बाद को मौके से कंकाल मिला है। चूड़ी, जला पर्स, चप्पल और लिपिस्टक, दवाइयां आदि पुलिस को मिला है। महिला को तीन से चार दिन पहले ही जलाया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने लाश मिलने के बाद पहचान की अपील भी की है। तुमगांव थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या है। मर्ग कायम कर लिया गया है। इसकी जाचं की जा रही है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
Updated on:
03 Apr 2025 03:45 pm
Published on:
03 Apr 2025 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
