8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Cyber Fraud: पुलिस की टीम ने 2650 छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किया गया जागरूक

CG Cyber Fraud: महासमुंद जिले के थाना और चौकी क्षेत्र में पुलिस की टीम ने स्कूल और कॉलेज के लगभग 2650 छात्र-छात्राओं को साइबर व यातायात नियम के बारे में जानकारी दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 26 Aug 2024, 4:32 PM IST

students

CG Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के थाना और चौकी क्षेत्र में पुलिस की टीम ने विभिन्न स्कूल और कॉलजों में साइबर और यातायात नियम की जानकारी देकर जागरुकता अभियान चलाया। स्कूल और कॉलेज के लगभग 2650 छात्र-छात्राओं को साइबर व यातायात नियम के बारे में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: CG Cyber Crime: सावधान रहें! पहले मोबाइल चुराया, फिर फोन-पे के जरिए खाते से पार किए 99 हजार रुपए

CG Cyber Fraud: साइबर ठगी के बचने के लिए किये जागरुक

महासमुंद पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान अंतर्गत थाना सांकरा के संत अन्ना हाई स्कूल में जाकर 150, चौकी भंवरपुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर के 200, चौकी टुहलू द्वारा हाई स्कूल टुहलु के 60, थाना सिंघोड़ा द्वारा हाई सेकंडरी स्कूल चारभाठा के 250, चौकी सिरपुर द्वारा गवर्नमेंट हाई स्कूल सिरपुर के 150, थाना बागबाहरा द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल बागबाहरा के 70, थाना बलौदा द्वारा मिडिल और हाई स्कूल बलौदा के 600, चौकी बुंदेली द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल बुंदेली के 90, थाना बसना द्वारा जयदेव सतपथी गवर्नमेंट कॉलेज बसना के 160, मिडिल और हाई स्कूल तेंदुकोना के 250, थाना कोमाखान द्वारा स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल कोमाखान के 40 और थाना सरायपाली द्वारा आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल सरायपाली के 100 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

यातायात संबंधित जानकारी दी गई

महासमुंद जिले के कुल 18 स्कूल और कॉलेज के लगभग 2650 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और संकेतक, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलना, बिना हेलमेट के वाहन ना चलाना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना, सड़क पर चलते समय यातायात संकेतों का पालन करना, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करना, नाबालिग द्वारा वाहन ना चलाना, तीन सवारी न चलना, रोड पर वाहनों को ओवरटेक ना करना, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करना, पैदल चलते समय जेबरा क्रॉसिंग में चलना, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देना इत्यादि यातायात संबंधित जानकारी दी गई।