8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: सास और साली के साथ घर लौट रहा था युवक, ट्रक की टक्कर से चली गई एक की जान… 2 घायल

Road Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद से एक दर्दनाक हादसा की खबर मिली है। नेशनल हाइवे पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमें मौके पर ही सास की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 5 Oct 2024, 12:01 PM IST

Road Accident: छत्तीसगढ़ में एक साथ 4 लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में गई जान, महिला भी शामिल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज करवा कर मोटरसाइकिल में बैठकर घर केंदुढार जा रही एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। जबकि, मोटरसाइकिल में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक भगत सिदार पिता गुलाब सिदार निवासी ग्राम गाताडीह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक अक्टूबर को केंदुढ़ार से अपनी सास और साली को इलाज करवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया था। वापस इलाज करवा कर केंदुढ़ार लौट रहे थे। बालसी के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीजी 9466 के चालक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे प्रार्थी व उसकी साली कुंती सिदार (CG Road Accident) मोटरसाइकिल से दूर जा गिरे। उसकी सास मालती सिदार रोड पर ही गिर गई। जिसे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106(1),125(ए) 281 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़े: Korba Road Accident: गेवरा खदान में बड़ा हादसा! बारूद से भरा वाहन पलटा, धमाके में एक की मौत, कई घायल

हादसे में एक की मौत

महासमुंद एनएच-53 पर कोडार चौक के पास ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना तीन अक्टूबर की शाम 6.20 बजे की है। मर्ग जांच में पाया कि मृतक चमरू खैरवार पिता नेटो खैरवार (46) रूमेकेल थाना पटेवा अपनी बाइक सीजी 06 जी 5438 में बिरबिरा से ग्राम पलसापाली जा रहा था। शाम करीब 7.20 बजे कोडार चौक एनएच-53 रोड के पास ट्रक एमएच 41 एयू 4567 ने पीछे से टक्कर मार दी।