जानकारी के मुताबिक काम पूरा करने के बाद अपने घर लौट रही मजदूराें से भरी स्कार्पियों मंगलवार रात शहर से निकलते ही राजनांदगांव मार्ग पर पेंड्रीकला के पास अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में स्कार्पियों में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सूचना के बाद पहुँची एंबुलेस और अन्य साधनों से घायलाें को देररात सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ घायलाें के इलाज के लिए जगह कम पड़ गई।