महासमुंद जिले में अब तक 176 मिमी बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को 13.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। महासमुंद विकासखंड में 1.0 मिमी, सरायपाली में 23.1 मिमी, बसना में 22.6 मिमी, पिथौरा में 17.8 मिमी, बागबाहरा में 8.2 मिमी, कोमाखान में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। एक जून से अब तक महासमुंद में 189 मिमी, सरायपाली में 205 मिमी, बसना में 150 मिमी, पिथौरा में 188 मिमी, बागबाहरा में 181 मिमी व कोमाखान में 143 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में औसत से अब तक 176 मिमी हो बारिश चुकी है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को आरेंज अलर्ट जारी किया है।