26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफसर के सामने खुल गई शिक्षकों की पोल, बच्चें बोले – हर दिन का यही किस्सा

शिकायत मिलने पर जब एबीईओ स्कूल पहुंची, तो शिक्षकों की पोल खुल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 Oct 2017, 7:17 PM IST

Education news

महासमुंद. ग्राम बेलटुकरी प्राथमिक शाला के शिक्षकों की मनमानी व अनियमितता की शिकायत मिलने पर जब एबीईओ स्कूल पहुंची, तो शिक्षकों की पोल खुल गई।

Read More : कब रूकेगा अन्नदाताओं की मौत का ये सिलसिला, फिर एक किसान झूल गया फांसी पर

मौके पर भी बच्चों ने शिक्षकों की लापरवाही की शिकायत करने से नहीं चुकी। कुछ ने अपनी परेशानियों को बताते हुए कहा कि हर दिन लेट लतीफ से पढ़ाई प्रभावित होती है। स्कूल के प्रभारी प्रधानपाठक से लेकर पदस्थ शिक्षकों पर एबीईओ ने कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन बनाकर सीईओ जिला पंचायत को सौपेंगी।

शिक्षा विभाग से जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधन व शाला समिति के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की मनमानी की शिकायत की। शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने एबीईओ को जांच के लिए भेजा। जांच करने ग्राम बेलटुकरी पहुंची एबीईओ ने देखा कि समय पर कोई भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे। इस पर एबीईओ ने शाला प्रबंधन व विकास समिति के सदस्यों का बयान लिया। इसमें बताया कि स्कूल के शिक्षक कभी भी समय पर नहीं आते हैं। शिक्षक अपनी मनमर्जी से स्कूल आते हैं और चले जाते हैं।

दो दिन से अनुपस्थित रहे एक सहायक शिक्षक पंचायत ने गुरुवार को समय से पहले ही आकर अनुपस्थित दिनों का हस्ताक्षर कर गुरुवार का सीएल अवकाश छोड़कर वापस भी चला गया। इधर स्कूल के प्रभारी प्रधानपाठक ने भी हस्ताक्षर की जानकारी एबीईओ को अपने बयान में दी है। शिक्षक समय पर नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर बेलटुकरी के प्राथमिक की शाला जांच के लिए टीम गई थी। स्कूल पहुंचने पर देखा कि शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे थे। समिति के सदस्य स्कूल के सामने खड़े थे। सभी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन बनाकर डीईओ व सीईओ को सौपेंगे।
सारिका कुंजाम, एबीईओ, महासमुंद