8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: सही ढंग से नहीं हुआ नाली का निर्माण, सड़क पर हुआ पानी जाम

Chhattisgarh News: महासमुंद में वार्ड-चार के लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर जनचौपाल में आवेदन देकर समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 28 Aug 2024, 5:30 PM IST

mahasamud

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वार्ड-चार के लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर जनचौपाल में आवेदन देकर समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई। उर्मिला ठाकुर, हेमलता राजपूत, लता देवांगन, प्रतिभा गिरी, सुनीता शर्मा, रामनरेश ठाकुर, गणेश सेन ने कलेक्टर जनचौपाल में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि ओवरब्रिज के पार का निस्तारी का पानी महासमुंद नयापारा से होते हुए लकड़ी डिपो तुमगांव रोड होते हुए तुमाडबरी गांव की ओर जाता था।

यह भी पढ़ें: CG News: बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी करेंगे हड़ताल, नहीं मिली 2 महीने से सैलरी

Chhattisgarh News: नाली का निर्माण सही तरीके से नहीं हुआ

कुछ समय बाद गंदा पानी तुमाडबरी गांव के कुआं व बोर में रिसाव होने लगा। तब पंचायत और ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन को इसकी सूचना देकर विरोध किया गया। आनन-फानन में संबंधित विभाग और नगर पालिका द्वारा शारदा मंदिर के सामने से जोली पाल के निवास तक नया नाली का निर्माण कराया गया। कुछ दिन बाद नाली बनकर तैयार हुई तो यहां के निवासी वार्ड-4 वालों की समस्या बढ़ने लगा। क्योंकि, नाली का निर्माण सही तरीके से हुआ नहीं है।

नाली का गंदा पानी तुमगांव रोड लकड़ी डिपो पास के मकान के ऊपर दीवार तक पहुंच रहा है। कुआं का पानी भी गंदा हो रहा है। नाली में बहाव नहीं होने से कुआं में सीपेज हो रहा है। इससे लेकर आसपास के लोग काफी परेशान हैं। इस समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर कलेक्टर जनचौपाल में गुहार लगाई गई।