
Krishna Janmashtami 2024: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अलग अंदाज में मनाया जाएगा। सोमवार को जन्मोत्सव पर बाबा महाकाल की तर्ज पर सोमवार को भगवान कृष्ण की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को सर्व यादव समाज द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली में 500 बाइक शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी अगुवानी समाज की महिलाएं करेंगी।
CG News: पूर्व सांसद मधुसूदन यादव व सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में बताया कि तीन दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव का नेतृत्व पूर्व सांसद मधुसूदन करेंगे। समाज प्रमुखों के साथ मधुसूदन ने बताया कि 25 अगस्त रविवार को भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जय यादव, जय माधव के जयकारे के साथ 500 से अधिक यादव बंधुगण बाइक रैली में शामिल होंगे। महिलाएं प्रथम पंक्ति में लाल साड़ी, सूट व भगवा पगड़ी के साथ यादव शौर्यता का परिचय देंगी। रैली की शुरुआत दोपहर 3 बजे स्टेट स्कूल मैदान से समाज के संरक्षक मधुसूदन यादव झंडी दिखाकर करेंगे।
स्टेट स्कूल मैदान में बाइक रैली का समापन होगा। 26 अगस्त सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह 8 बजे महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास स्थित साहड़ा देव की पूजा-अर्चना होगी। दोपहर 12 बजे पहली बार महाकाल पालकी यात्रा की तर्ज पर कृष्ण की पालकी यात्रा निकलेगी। 50 श्रीकृष्ण कन्हैया पालकी सखा के कंधों पर विराजमान होकर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। पालकी के ठीक आगे 50 मातृत्व शक्ति लाल, पीला परिधान में झांझ, मंजिरा से गुंजित कृष्ण भक्ति करते चलेंगी। 101 बाल कृष्ण एक साथ अपना दर्शन देंगे।
शोभायात्रा में 21 झांकियां विभिन्न लीला को प्रदर्शित करते नजर आएंगे। राउत नृत्य, भजन मंडली, अखाड़ा का प्रदर्शन मौजूद रहेंगे। 1 सितम्बर रविवार को जन्माष्टमी के अंतिम दिन 11 बजे से पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में समाज के बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ यादव प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ राधा कृष्ण की पूजा-अर्चना से होगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद रहेंगे।
Updated on:
25 Aug 2024 05:11 pm
Published on:
25 Aug 2024 05:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
