
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में होली से दो दिन पहले एक सनकी आशिक की करतूत ने इलाके में दहशत फैला दी है। दरअसल, एकतरफा इश्क में सिरफिर आशिक ने खून ही होली खेली, क्योंकि जिसे वो चाहता था उस लड़की ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया। इससे सनकी आशिक आगबबूला हो गया और उसने लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके सरेआम एक लड़की की जान ले ली। वहीं वारदात के बाद सिरफिरे आशिक ने अपने पेट में चाकू घोंप लिया और जहर खा लिया। इससे वह भी मौत के मुंहाने पहुंच गया।
दरअसल यह घटना महासमुंद के सीमावर्ती थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम पैकिन की है। पुलिस के अनुसार ग्राम पैकिन की रहने वाली 22 साल की आरती साहू (पिता निशामणी साहू) एमकॉम प्रीवियस की छात्रा थी। वहीं ग्राम रूड़ा का रहने वाला जीवर्धन बीएससी फाइनल का छात्र है। जीवर्धन आरती से प्रेम करता था और काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ था। लेकिन आरती को उसका प्रेम प्रस्ताव मंजूर नहीं था।
इसी बीच दोनों में कहासुनी हुई और बाद में आरती ने जीवर्धन को वहां से चले जाने की चेतावनी दी। जीवर्धन को इसका पहले से अंदाजा था। एेसे में जीवर्धन खतरनाक मंसूबों के साथ पहुंचा था। जीवर्धन अपने चाकू रखा था। आरती ने जब फटकार लगाई तो इस पर जीवर्धन आगबबूला हो गई और उसने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। पेट और गले में ताबड़तोड़ वार से आरती लहूलुहान होकर गिर पड़ी और तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद सनकी आशिक ने खुद को भी चाकू मार लिया। अपनी छाती में चाकू घोंपने के बाद उसने जहर भी खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीवर्धन के पास से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसके अनुसार वह आरती से प्रेम करता था, लेकिन आरती ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया।
दफा 302 का जुर्म दर्ज
सूचना मिलते ही सिंघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े सिरफिर आशिक को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया है कि अस्पताल में भर्ती आरोपी जीवर्धन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ लड़की की हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जेब से पत्र बरामद
सरायपाली एसडीओपी राजीव शर्मा ने कहा कि आरोपी युवक की जेब से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसके अनुसार वह युवती से प्रेम करता था, लेकिन युवती को यह मंजूर नहीं था। पत्र में आरोपी ने लिखा है कि वह जानबूझ कर यह कर रहा है। अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Published on:
01 Mar 2018 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
