खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज उमेश शर्मा, एसएचओ प्रदीप कुमार एसआई अनिल कुमार कांस्टेबिल नेपाल सिंह आदि मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों की मदद से पेड़ पर झूल रही शैलेन्द्र की लाश को नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के परिजनों अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।