छात्रंसघ सचिव ने कहा कि एएमयू ने सिर्फ राष्ट्रपति को दीक्षांत समारोह में दावत दी है, न कि किसी और को। भाजपा के एक एमपी के बयान कि 'अलीगढ़ के सातों विधायकों को लेकर विश्विविद्यालय में आऊंगा' पर सचिव मोहम्मद फहद ने कहा कि सात नहीं सात सौ विधायकों को लेकर आयें, और विश्वविद्यालय के अंदर घुस कर दिखा दें। उन्होंने कहा कि ये तो गुंडों और लुटेरों वाली बात हुई, कि किसी के घर में घुस जाएं। यूनियन सचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय का मालिक छात्र है, यहां का एएमयू प्रशासन नहीं है। फहद ने कहा कि एएमयू इंतजामिया को चेतावनी दी है कि इंतजामियां में बैठे मीरकासिम व मीर सादिक जैसे लोग हैं इसको उस्मानिया यूनिवर्सिटी बनाने की कोशिश न करें, नहीं तो उनकी बोटियां नोच डालेंगे। फहद ने कहा कि राष्ट्रपति का जो कार्यक्रम एएमयू में है, उसका प्रोटोकॉल पहले छात्रसंघ को बतायें। प्रोटोकॉल में कौन लोग आ रहे हैं, इसका खुलासा करें।