17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1950 से अब तक के कांग्रेस शासन में दलितों को नहीं मिला सम्मान

कोटा. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को झालावाड़ रोड स्थित पुरुषार्थ भवन में हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 28 Feb 2018, 5:58 PM IST

BJP

कोटा .
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को झालावाड़ रोड स्थित पुरुषार्थ भवन में हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकार थे। मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजकुमार फूलवारिया ने कहा कि एससी मार्चा कार्यकर्ता केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों के बीच ले जाकर उन्हें जागरूक करने का काम करेगा। कार्यकर्ता इसके लिए अभी से कमर कस लें। मोर्चा सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम करेगा।

Read More: इस बार जानलेवा बीमारियों से लड़ने के लिए कोटा पहले से रहेगा तैयार, जानिए पूरी रणनीति

प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी महेन्द्रा ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसुचित जाति से सम्बंधित समस्याओं के बारे में फीडबैक लेकर उन्हें सरकार तक पहुंचाना है। राज्यसभा सांसद राजकुमार वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद 1950 से अब तक कांग्रेस पार्टी ने दलित समाज को आगे नहीं आने दिया। कांग्रेस की इन नीतियों का विरोध बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व श्यामप्रसाद मुखर्जी ने किया था।

Read More: निगम को करोड़ों रुपये के नुकसान की जताई आशंका जानिए क्या रही वजह


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलित समाज को राजनीति में सम्मान जनक स्थान देकर ब्राह्मण व स्वर्णो की कही जाने वाली पार्टी की धारणाओं को तोड़ते हुए एससी वर्ग को आगे लाए। राष्ट्रीय पदाधिकारी मदन दिलावर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा, उप महापौर सुनीता व्यास, राज्य सफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त विजय, सविता, सतीश चंदन,जोगेश्वर गर्ग, प्रहलाद पंवार, बिश्नोई, राकेश सपेरा, अशोक बादल आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकेश गर्ग ने की।

Read More: Big News : रुद्राक्ष के हत्यारे अंकुर को फांसी की सजा

महिलाओं की भागीदारी बढाई

हनुमानगढ़ विधायक द्रोपती मेघवाल ने मोर्चे में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कहते हुए कहा कि नगरपालिकाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता है। मोर्चे में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर मोर्चे को मजबूती प्रदान जानी चाहिए। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेडिया ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता अशोक बादल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जी.एस. विश्रार, प्रदेश मंत्री कृष्ण मुरारी सामरिया, देबू राही, नरेन्द्र मेघवाल, नरेन्द्र राजा, कोटा जिलाध्यक्ष राकेश सफेला, देहात जिलाध्यक्ष धनराज बैरवा आदि ने शिरकत की।