17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रवृत्ति वितरण में दस लाख का घोटाला, कोषालय अधिकारी संदेहास्पद

यहां करीब आठ से दस लाख रुपए की राशि का गड़बड़झाला किया गया है। छात्रवृत्ति के लिए जितनी राशि वितरित होनी थी, उससे अधिक राशि वितरित कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 23 Jan 2016, 2:01 PM IST


अशोकनगर। जिले में छात्रवृत्ति में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां करीब आठ से दस लाख रुपए की राशि का गड़बड़झाला किया गया है। छात्रवृत्ति के लिए जितनी राशि वितरित होनी थी, उससे अधिक राशि वितरित कर दी गई है।

इसमें जिला कोषालय द्वारा अपात्रों में खातों में राशि भेज दी गई है जिसमें कोषालय के बाबू, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित ही कोषालय अधिकारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। गबन का यह खेल वर्ष 2013 से चल रहा है लेकिन अभी तक किसी का इस पर ध्यान नहीं गया।

छात्रवृत्ति घोटाले के इस खेल में जिले में पांच चार डीडीओ का नाम आ रहा है। जिसमें उत्कृष्ट स्कूल व्याख्याता अनिल खंतवाल, तत्कालीन प्राचार्य एके जैन, व्याख्याता कन्या उमावि बीके बामोरिया, तत्कालीन बीईओ चिंतामणी पांडेय शामिल हैं। सभी डीडीओ को मिलकर करीब 08 से 10 लाख रुपए की अधिक राशि जारी की गई है। जिसमें अकेले बालक उमावि के 5 लाख 37 हजार रुपए हैं।
इन चार लोगों को डीईओ आरएस निम द्वारा नोटिस भी जारी किए गए हैं। प्रकरण की फाइल कलेक्टर के पास भेज दी गई है।

इस मामले में बालक उमावि के वर्तमान प्राचार्य अशोक पंवार का कहना है कि एक्सेल शीट बिल बढ़ाकर तैयार किए गए हैं। डीडीओ से भेजे गए बिलों में नाम बढ़ा दिए गए। इस तरह से लाखों रुपए का घोटाला हुआ है।

कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश कुमार शाक्य ने ट्रेजरी ऑफिसर डीके चौरसिया की मिलीभगत से यह किया है। ट्रेजरी अधिकारी को मूल बिल से मिलान कर राशि जारी करनी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

बाहर के खातों में किया ट्रांसफर
छात्रवृत्ति की राशि अपात्रों को जारी कर दी गई।इसमें से अधिकांश अकाउंट जिले के बाहर के हैं।ऐसे कुछ अकाउंट शिवपुरी के पाए जाने के बाद मामला सामने आया और जांच शुरू हुई। कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश शाक्य ने अपने परिचितों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी थी। एक ही आदमी के खाते में दो से तीन बार भी राशि ट्रांसफर करना पाया गया है। मामले में जांच जारी है।