
2018 में 10वीं बार बढ़ा LPG सिलेंडर का रेट, जानिए क्या होंगी अब नई कीमतें और सब्सिडी
महासमुंद. बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की हालत ख़राब कर रखी है। एलपीजी गैस के दाम इस साल अभी दस बार बढ़ चुके है। दाम बढऩे से घर का बजट बिगड़ गया है। जहां कामकाजी लोग पेट्रोल-डीजल की कीमत से परेशान हैं, तो वहीं गृहणियां रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत से।
दसवीं बार हुई बढ़ोतरी के साथ अब सिलेंडर का दाम करीब 913 रुपए तक पहुंच गया है। साथ ही लोग उज्ज्वला योजना के सिलेंडर की बढ़ती कीमत से परेशान हैं। अफसरों की मानें तो घरेलू गैस सिलेंडर के रेट बढऩे से सबसे ज्यादा परेशानी उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले गरीब परिवारों को हो रही है।
जनवरी 2014 में घरेलू सिलेंडर 495 रुपए था और उस पर सब्सिडी 274 रुपए मिलती थी। यानी सिलेंडर का वास्तविक मूल्य 221 रुपए था। जबकि सितंबर 2018 में सिलेंडर 913 रुपए का हो गया है और सब्सिडी 400 रुपए कर दी गई है। रेट बढऩे से हर कोई परेशान है। इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।
जानकारी के मुताबिक उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को मिले सिलेंडर की रिफलिंग पहले ही 30 प्रतिशत थी। अब महगांई बढऩे के बाद कमी आई है। उचित मूल्य की दुकानों से अब मिट्टी तेल भी गरीबों को नहीं मिल रहा है।
Published on:
05 Oct 2018 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
