25 हजार 400 नकद भी मिले। बताया जाता है कि जुआ खेल रहे लोगों में से खरोरा निवासी युवक डीशील यादव नया तालाब में कूद गया। इधर, रातभर डीशील के परिजन घर पर इंतजार करते रहे, पर वह नहीं लौटा। सुबह डीशील द्वारा तालाब में कूदने की जानकारी परिजनों को हुई तो तालाब में ग्रामीणों ने उसे खोजना शुरू किया और डीशील के तालाब में डूब जाने की आंशका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। एएसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर छापामार कार्रवाई की गई। 9 जुआरी पकड़े गए।