
बागबाहरा/महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बागबाहरा के लालपुर गांव में शिक्षाकर्मी महिला यमुना (30) ने अपने दो मासूम बच्चियों यामिनी (6 वर्ष) व लीना (2 वर्ष) को फिनाइल पिलाने के बाद धारदार हथियार से गले व पेट पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फिनाइल पीने के बाद अपने पेट में धारदार हथियार घोंपकर और दोनों हाथों की कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
लहूलुहान महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं महिला के पति ईश्वर पांडे (38) को सदमे की हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि अस्पताल में पूछताछ में मां ने बताया कि मुझे नहीं मालूम की कैसे हुई हत्या। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों मासूम बच्चों को मां ने फिनाइल पिला दिया और उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में खुद भी फिनाइल का सेवन कर धारदार हथियार से खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर छानबीन शुुरू कर दी है।
महिला यमुना पांडे (कुम्हार) लालपुर प्राथमिक शाला में शिक्षाकर्मी है तथा उसका पति ईश्वर पांडे खैरटकला स्कूल में शिक्षाकर्मी है। जनक साहू के मकान में विगत 3 वर्षों से किराए पर रह रहे हैं। साहू के अनुसार दंपती को कभी झगड़ते नहीं देखा था और दोनों बच्चियां भी बहुत शालीन थीं।
Updated on:
21 Dec 2017 01:59 pm
Published on:
21 Dec 2017 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
