24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका जनादेश यात्रा : लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने किया जागरूक

Patrika janadesh Yatra : लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पत्रिका द्वारा पत्रिका जनादेश यात्रा निकाली गई है।

2 min read
Google source verification
लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने किया जागरूक

लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने किया जागरूक

महासमुंद। Patrika janadesh Yatra : लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पत्रिका द्वारा पत्रिका जनादेश यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा शनिवार को रायपुर से निकलकर महासमुंद पहुंची। लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को मतदान का महत्व बताया गया और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़की हिस्सा लेने के लिए जोर दिया गया।

पत्रिका की जनादेश यात्रा में महासमुंद के युवाओं व मतदाता उत्साह के साथ भागीदार बने। लोगों को बिना प्रलोभन के मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। नए मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। नए मतदाताओं को कहा गया कि स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों को वोट कर बेहतर सरकार बनाकर सत्ता में लाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Diwali Festival 2023 : धनतेरस पर धनवर्षा, कारोबार सौ करोड़ से पार

शहर के लोहिया चौक और दादाबाड़ा मैदान में शत-प्रतिशत मदान का संदेश दिया गया। इसके अलावा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के बागबाहरा में भी पत्रिका की जनादेश यात्रा पहुंची। यहां लोगों को जागरूक किया गया। मतदान का महत्व बताया गया। लोगों को स्वतंत्र व निष्पक्ष व बिना किसी बहकावे में आए मतदान करने के लिए कहा गया। सही प्रत्याशी को वोट देकर देश व प्रदेश के भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया गया। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान होगा है। इसमें लोगों को भागीदार बनने के लिए लोगों ने उत्साह दिखाया।

पहला दिन
11 नवंबर 20234 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा

1. आरंग 40 किमी

2. महासमुंद 20 किमी

3. खल्लारी 08 किमी

बागबाहरा 22 किमी

4. पिथौरा(बसना) 40 किमी

यह भी पढ़ें : CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में पत्रिका जनादेश यात्रा की हुई शुरुआत, देखें वीडियो

कुल यात्रा कवरेज 130 किमी

बागबाहरा और पिथौरा पहुंची यात्रापत्रिका की जनादेश यात्रा बागबाहरा और पिथौरा में पहुंची। बागबाहरा में मोहित साहू, इंद्रजीत चंद्राकर, अमृत, चमेली, समरू, चैतराम, कृष्णा और पिथौरा में परमीत सिंह माटा, रमेश बघेल, नवीन साहू, त्रिलोक सिंह, सोनू टूटेजा, आकाश यादव, भूपेन्द्र सिंह, गुड्डा यादव, विजय पटेल, रोहित गुप्ता, पप्पू सिन्हा, स्वप्निल, रमेश, लोचन चौहान, तारा सिंह, तुषार साहू, रोहित गुप्ता, संतोष बघेल, मिथिलेश साहू आदि ने सहभागिता दर्ज कराई।


निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिएलीलाराम ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने विवेक से वोट देना चाहिए। किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। स्वतंत्र होकर मतदान करना चाहिए। वोट करना अपना अधिकार है। व्यस्त समय में कुछ समय निकालकर वोट देना चाहिए। हर वोट देश का भविष्य तय करता है।

प्रलोभन में नहीं आना चाहिए

राहुल तिवारी ने कहा कि 17 नवंबर को मतदान होना है। इसमें सभी को बढ़चढक़र वोट करना चाहिए। लोगों को किसी के बहकावे व प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। लोगों को अपने परिवार के लोगों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करना चाहिए

स्वच्छ छवि हो प्राथमिकता

हितेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व पर स्वच्छ छवि को ही वोट देना चाहिए। ऐसे उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो विकास की बात करता है और ग्रामीणों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाता है। आम जनता की समस्याओं का निराकरण करता है।

लोकतंत्र के पर्व में लें हिस्सा

धनंजय कुमार ने कहा कि लोक तंत्र का पर्व महापर्व है। इसमें सभी को हिस्सा लेना चाहिए। नए मतदाताओं को इसमें जरूर हिस्सा लेना चाहिए। नए मतदाता ही देश का भविष्य तक करते हैं। मतदान करना हमार कर्तव्य है। इससे देश व प्रदेश का भविष्य तय होता है।