26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन सिस्टम के बीच सख्ती! मंदिर हसौद में रेत-गिट्टी से भरे 7 वाहन जब्त, अवैध खनन-परिवहन पर वार

Illegal Mining Action: आरंग में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मंदिर हसौद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।
2 min read
Google source verification
रेत माफियाओं का हमला! कार्रवाई करने पहुंचे वनकर्मियों को घेरकर पीटा, दो की हालात गंभीर(Photo-patrika)

रेत माफियाओं का हमला! कार्रवाई करने पहुंचे वनकर्मियों को घेरकर पीटा, दो की हालात गंभीर(Photo-patrika)

Illegal Mining Action: छत्तीसगढ़ के आरंग में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मंदिर हसौद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने दो चूना पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील कर दिया, वहीं अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Illegal Mining Action: दस्तावेजों की कमी पर सील हुई खदानें

जांच के दौरान खदान संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खदानों को सील कर दिया। जिन खदानों पर कार्रवाई हुई, उनमें सीजी एग्रो फार्म (विपिन अग्रवाल एवं के.सी. अग्रवाल) और जय कुमार बजाज की खदानें शामिल हैं।

7 हाइवा जब्त, अवैध परिवहन पर नकेल

खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध खनिज परिवहन पर भी सख्ती दिखाई। जांच में 7 हाइवा वाहन जब्त किए गए, जिनमें एक वाहन रेत और 6 वाहन गिट्टी से भरे पाए गए। सभी वाहन बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करते पाए गए, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

राजस्व नुकसान रोकने के लिए सख्त कदम

अधिकारियों के मुताबिक, अवैध खनन और परिवहन के कारण सरकार को भारी राजस्व हानि हो रही है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऑनलाइन सिस्टम से बढ़ेगी पारदर्शिता

सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव ने बताया कि अब खदान संचालन को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी बनाया जा रहा है। यह कदम Rajat Bansal के निर्देशानुसार उठाया गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

अभियान रहेगा जारी, सख्त चेतावनी

खनिज विभाग ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है।