6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोते की लाश देख दादी की थम गई सांसें, सदमे में पिता की भी मौत, फिर एक साथ उठी तीन अर्थियां

जब दोनों की अर्थियां निकलने के लिए तैयार थी तब इस परिवार पर एक और पहाड़ टूट पड़ा।

2 min read
Google source verification
3 people died

पोते की लाश देख दादी की थम गई सांसें, सदमे में पिता की भी मौत, फिर एक साथ उठी तीन अर्थियां

महासमुंद. एक परिवार में एक के बाद एक हुई 3 मौतों से पूरा इलाका सदमे में है।अचानक हुई इस घटना से किसी के आंसू नहीं सूख पा रहे है।पहले पोते की मौत हुई जिसे दादी बर्दास्त नहीं कर सकी।सदमे से बूढी दादी की भी मौत हो गई।जब दोनों की अर्थियां निकलने के लिए तैयार थी तब इस परिवार पर एक और पहाड़ टूट पड़ा।इस ह्दय विदारक घटना से पूरा गांव रो पड़ा।जानिए क्या हुआ इस परिवार के साथ...

ऐसे हुई दुखों की शुरुआत

कुम्हारी का रहने कुमार सिंह पीएम आवास के पैसे लेने पटेवा गया हुआ था। तभी एक हादसे में वह घायल हो गया।प्रेट्रोलिंग पार्टी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। 17 अगस्त की शाम उसकी लाश को कुम्हारी लाया गया। जिसे देखकर परिवार वालों के आसूं ही नहीं सूख रहे थे। रात में मृतक के क्रियाकर्म की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक मृतक की दादी ब्रामिहन बाई इस सदमे को बर्दास्त नहीं कर सकी और रात के 1 बजे सदमे से उनकी भी मृत्यु हो गई।

परिवार वाले समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है। लोगों ने सुबह तक जैसे तैसे दोनों के क्रियाकर्म के लिए उनकी अर्थियां घर से निकलने ही वाली थी कि परिवार पर एक और कहर टूट पड़ा। मृतक का पिता अपने बेटे और मां की मौत को बर्दास्त नहीं कर सका और उसे भी सदमा लग गया। देखते ही देखते वो भी मौत के आगोश में चला गया।

एक क बाद एक हुई मौतों से परिवार के साथ पूरा गांव भी सदमे में है। इस घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 - 3 अर्थियां एक साथ निकली। जिसे देखकर कोई भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहा था।

इस घटना के बाद कुमार सिंह की मां बीवी और 3 मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।अब ये लोग किसी तरह एक दुसरे का सहारा बनकर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे है।