10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस आंचल से मां करती थी छाया उसी ने ले ली दुधमुंहे बच्चे की जान

दुपहिया वाहन में सवार महिला की साड़ी बाइक के पहिए में फंसने से दूधमुहे बच्चे के साथ वह जमीन पर गिर गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 24 Jun 2018, 2:05 PM IST

road accident

जिस आंचल से मां करती थी छाया उसी ने ले ली दुधमुंहे बच्चे की जान

अरेकेल(बसना). दुपहिया वाहन में सवार महिला की साड़ी बाइक के पहिए में फंसने से दूधमुहे बच्चे के साथ वह जमीन पर गिर गई। बच्चे की सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई है। घटना बसना के ग्राम खेमड़ा मार्ग की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम डुमरपाली के दुर्गा प्रसाद बाइक में अपनी पत्नी के साथ बसना आ रहा था। उनकी पत्नी की गोद में दो महीने का बेटा था। ग्राम खेमड़ा मार्ग पर उनकी पत्नी की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई। इससे बाइक अनियंत्रित हुई और बच्चे सहित वह जमीन पर गिर गई। ग्रामीणों ने उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

बसना फोरलेन के कुमढ़ेल नाला के पास सडक़ हादसे में लाटादादर के राजाराम पिता सुकनाथ चौहान (२८) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक राजाराम अपनी बाइक से ग्राम अरेकेल अपने ससुराल से अपने गृह ग्राम के लिए निकला था। अंधेरा होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और कुमढ़ेल नाला के पास सामने बिना नंबर के ट्रैक्टर के पीछे घुस गई। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

महासमुंद के नजदीक बसना में दुपहिया वाहन पर पति-पत्नी सवार थे। उनके साथ उनका दो महीने का बच्चा भी था। महिला की साड़ी अचानक गाड़ी में फंस जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तीनों गाड़ी समेत गिर पड़े। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा बसना फोरलेन मार्ग में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

आजकल सड़कों पर लगातार ऐसे हादसे होना आम बात हो गई है। तेज़ रफ़्तार गाड़ियों की वजह से आये दिन ऐसी घटनायें हो रही है। उसके बावजूद लोग सतर्क नहीं हो रहे।