11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महासमुंद

चोरी का जेवर बेचने निकले थे, पुलिस के हत्थे चढ़ गए

महासमुंद. ओडिशा से सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर महासमुंद में खपाने की प्लानिंग करते दो अंतर्राज्यीय तस्कर मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों से 35 लाख का सोना व साढ़े तीन लाख रुपए की चांदी के जेवर जब्त किया है।

Google source verification

महासमुंद. ओडिशा से सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर महासमुंद में खपाने की प्लानिंग करते दो अंतर्राज्यीय तस्कर मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों से 35 लाख का सोना व साढ़े तीन लाख रुपए की चांदी के जेवर जब्त किया है।
एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि आठ फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सराफा मार्केट गांधी चौक महासमुंद में सोने-चांदी के आभूषण को बेचने के फिराक में हंै। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति बाइक से भागने लगे। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गुरू नेताम पिता गब्बर नेताम (25) ग्राम भीमखोज खल्लारी और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम करण नेताम पिता जगन्नाथ नेताम (24) ग्राम बीकेबाहरा कसीबाहरा खल्लारी महासमुंद निवासी होना बताया। पहले तो दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने थैले की जांच की। उसमें भारी मात्रा में सोने के आभूषण, कान की बाली, टॉप, नाक का लौंग, फुल्ली, नथनी, गेहंू दाना, हार, चेन लॉकेट और चांदी के आभूषण पायल, करधन, पट्टा आदि मिले। जेवर के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि उक्त सोने के आभूषण को ओडिशा के किसी ज्वेलर्स से चोरी करना बताया। दोनों से सोने के आभूषण कान की बाली, टॉप, नाक का लौंग, फुल्ली, नथनी, गेहंू दाना चैन, लॉकेट, हार आदि वजनी लगभग 600 ग्राम कीमती करीब ३५ लाख रुपए और चांदी के आभूषण पायल, करधन, पट्टा आदि वजनी लगभग 5 किलो ग्राम कीमती लगभग ३ लाख 50 हजार रुपए जब्त किया।