योजना के तहत विवाहित महिलाएं ही पात्र होंगी। इसके अलावा महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। महतारी वंदन योजना के तहत 20 फरवरी तक आवेदन लिए गए। अनंतिम सूची 26 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद से ही कई महिलाएं आंगनबाड़ियों के चक्कर काट रही हैं। अधिकतर दावा-आपत्तियां ग्रामीण क्षेत्रों से ही आ रही हैं। दावा-आपत्ति निराकरण की अंतिम तिथि 29 फरवरी निर्धारित की गई है। एक मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी। योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपए हर माह मिलेंगे।