20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय कुमार लल्लू का भाजपा पर हमला, कहा- इनकी सरकार में अपराधियों को दिया जा रहा संरक्षण

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बुधवार को महोबा पहुंचे, जहां उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

2 min read
Google source verification
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

महोबा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बुधवार को महोबा पहुंचे, जहां उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कांग्रेस के स्थापना दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति भी बैठक में बनाई गई। वहीं आगामी चुनाव में भी जीत दर्ज कराने को लेकर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर महिला और किसान विरोधी होने का आरोप भी लगाया है।

ये भी पढ़ें- हाथरस केस: यूपी सरकार ने दी सुप्रीम कोर्ट को पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जानकारी, सीबीआई जांच को लेकर कहा यह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की 28 दिसंबर को पार्टी कास्थापना दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का झंडा फहराकर मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और किसानों के लिए प्रदर्शन करने पर कांग्रेस के 7 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है। वहीं साढ़े 6 हजार मुकदमें कांग्रेसियों पर दर्ज हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किए हैं।

बीजेपी सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा-

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। हाथरस,गोंडा के बाद अब चित्रकूट में एक दलित बेटी के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात हुई है। पुलिस अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश में लगे रहते हैं। बीजेपी सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव-

यही नहीं उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार किसान विरोधी सरकार है। यहीं वजह है कि बुंदेलखंड में भी कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। फसलें बर्बाद होने के बावजूद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा। किसान इस सरकार में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा भी अजय लल्लू ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाने की बात भी प्रदेश अध्यक्ष ने कही है।