
Internet
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर मामले में ऐतिहासिक फैसला आने के बाद आज वारावफात के त्यौहार के मद्देनजर महोबा जिला प्रशासन ने यूपी-एमपी सीमाओं को सील कर दिया है। दरअसल सीमावर्ती मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में अचानक इंटरनेट संचार सेवाएं बंद करने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट और एसपी महोबा ने सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी किए है। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद अंतरराज्जीय सीमाओं पर वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वही सीमा पार से अराजकता फैलाने वालों में हड़कंप मच हुआ है।
यूपी की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला कलेक्टर ने सुरक्षा के मद्देनजर कल से इंटरनेट और संचार सेवाओं पर रोक लगा दी है। साथ ही समूचे छतरपुर जिले में अफवाहों के मद्देनजर वारावफात के जुलूस पर रोक लगा दी है। अराजक तत्वों की अफवाहों के छतरपुर जिले के कलेक्टर ने महोबा जिलाधिकारी से संपर्क कर यूपी -एमपी सीमाओं पर तत्काल सघन चेकिंग अभियान के माध्यम से चौकसी बरतने की बात की है। जिसको लेकर महोबा श्रीनगर थाना क्षेत्र के केमाहा बैरियल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Published on:
10 Nov 2019 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमहोबा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
