5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

King Cobra: 16 सोमवार का व्रत रखने वाली महिला के पैर में 3 घंटे फन फैलाए लिपटा रहा किंग कोबरा, देखें वीडियो

King Cobra: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक महिला के पैर में कोबरा सांप तीन घंटे तक लिपटा रहा। इस दौरान महिला अपने प्राण बचाने के लिए भगवान शिव की आराधना करती रही।

2 min read
Google source verification
king Cobra snake wrapped around woman leg 3 hours video viral Mahoba in UP

उत्तर प्रदेश के महोबा में महिला के पैर में 3 घंटे फन फैलाए लिपटा रहा किंग कोबरा।

King Cobra: महोबा में सावन मास के आखिरी सोमवार अजीबोगरीब हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। महोबा जिले के डहर्रा गांव में सोलह सोमवार का व्रत रखने वाली महिला के पैर में 3 घंटे तक काला कोबरा सर्प लपटा रहा और महिला हाथ जोड़कर भगवान शंकर का स्मरण करती रही। इस दौरान सांप ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जो पूरे गांव में चर्चा का विषय बना है। इस दौरान महिला के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सपेरा बुलाकर महिला की जान बचाई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डायल 112 पुलिस ने सारे प्रयास फेल, बुलाया गया सपेरा
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सपेरा भी पहुंचा। तीन घंटे बाद जहरीला सांप खुद कमरे से बाहर निकल गया। जिसे सपेरे ने पकड़ लिया है। सावन मास के आखिरी सोमवार में यह दृश्य देख लोग हैरत में दिखे कि कैसे एक महिला भगवान शंकर का स्मरण करते हुए जहरीले सांप से भी बच गई।

आस्था और यकीन का यह संगम सदर तहसील क्षेत्र में आने वाले डहर्रा गांव में देखने को मिला है। दरअसल, हमीरपुर जिले के देवीगंज गांव में रहने वाली मिथिलेश यादव रक्षाबंधन पर अपने मायके डहर्रा गांव आई हैं। मिथिलेश सालों से सावन मास के सभी सोमवार का व्रत रखती चली आ रही है और वर्तमान में भी वह सोमवार के व्रत रखती हैं।

सोमवार सुबह सोकर उठी तो देखा पैर में फन फैलाए लिपटा था कोबरा
रविवार रात मिथिलेश सो रही थीं। सुबह 5:00 बजे नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि उसके पैर पर काला सांप फन फैलाकर लिपटा है। महिला अपने पैर पर काला कोबरा सांप लिपटा देख डर गई। ऐसे में मिथिलेश ने सांप के सामने हाथ जोड़कर भगवान शंकर का स्मरण शुरू कर दिया। जिस कमरे में महिला सोई हुई थी, वहां भगवान शंकर की मूर्ति भी है। जिसे परिवार के लोग पूजते हैं। तीन घंटे तक कोबरा सांप महिला के पैर में लिपटा रहा। इस दौरान सांप ने महिला कोई नुकसान नही पहुंचाया। मिथिलेश की हालत देखकर उसके परिजनों के भी होश उड़ गए।

परिजनों की सूचना पर सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसने सांप भगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद गांव के सपेरे को बुलाया गया। इसी बीच सांप खुद कमरे से बाहर निकल गया। हालांकि सपेरे ने सांप को पकड़ लिया। मिथलेश यादव बताती हैं कि वो सावन मास में सोमवार का व्रत रखती हैं। जिसमे उसकी बड़ी आस्था है। सांप के फन फैलाए रूप को देख वो डर गई मगर उसे अपनी आस्था पर विश्वास था और सांप ने उसे नही काटा। वहीं मिथिलेश के भाई रविन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी बहन ससुराल से रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए मायके आई थी और वो सांप की चपेट में आ गई। मगर सावन मास में भगवान ने उनकी बहन की जान बचा ली। उनके व बहन के हाथ में ॐ का निशान गुदा हुआ है जो हमारी रक्षा भी करता है।