5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा

लेखपालों पर चला डीएम का चाबुक, लिया बड़ा एक्शन

महोबा में खबर का बड़ा असर हुआ है। बीते दिनों इन लेखपालों से सम्बंधित खबर दिखाई गई थी, जिसके बाद ये कार्यवाहीं सामने आई है।

Google source verification

महोबा. महोबा में खबर का बड़ा असर हुआ है। बीते दिनों इन लेखपालों से सम्बंधित खबर दिखाई गई थी, जिसके बाद ये कार्यवाहीं सामने आई है। महोबा के कुलपहाड़ तहसील में तैनात आधा दर्जन लेखपालों पर जिलाधिकारी का बड़ा चाबुक चला है। किसान से जमीन के खसरा के नाम पर 2,000 की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने और फेसबुक पर तहसील के अधिवक्ताओं से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में डीएम के निर्देश पर बड़ी विभागीय कार्यवाही की है। डीएम की कार्यवाही के बाद लेखपाल संगठनों में हड़कंप मच गया है। एक लेखपाल को निलंबित कर पांच अन्य के खिलाफ भी कार्यवाही के आदेश हुए हैं।

लेखपालों द्वारा फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पड़ी और एक लेखपाल द्वारा रिश्वत लिए जाने की खबर दिखाए जाने के बाद अब इस पर डीएम ने बड़ी कार्यवाहीं की है। महोबा जनपद की कुलपहाड़ तहसील में तैनात हुकुम सिंह, हरवंश सिंह, अशरफी खान, रामकुमार कुशवाहा, शिवकरन कुशवाहा ने कुलपहाड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जमुना प्रसाद सोनी के खिलाफ फेसबुक पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया में हुई किरकिरी के बाद अध्यक्ष सहित तमाम अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग की थी।

जिले की सदर तहसील सहित कुलपहाड़, चरखारी में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा था। जिसको लेकर डीएम ने जाँच के आदेश दिए थे। सभी लेखपालों के खिलाफ जाँच के लिए तहसीलदार और नायाब तहसीलदार को जाँच टीम का अधिकारी नियुक्त किया है, तो दूसरी ओर किसान मनोज कुमार गुप्ता से जमीन का खसरा निकालने के नाम पर 2000 की रिश्वत के वीडियो को उचित ठहराते हुए रमेशचंद्र गौतम को निलंबित कर दिया गया है। डीएम की इस कार्यवाही से लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है।