scriptसाध्वी निरंजन ज्योति का ऐलान, भाजपा ने शुरू की यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां | Mahoba Niranjan Jyoti UP Gram Panchayat Election BJP Preparations Star | Patrika News
महोबा

साध्वी निरंजन ज्योति का ऐलान, भाजपा ने शुरू की यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची महोबा, सपा कांग्रेस पर साधा निशाना

महोबाJan 17, 2021 / 10:30 am

Mahendra Pratap

साध्वी निरंजन ज्योति का ऐलान,भाजपा ने शुरू की यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां

साध्वी निरंजन ज्योति का ऐलान,भाजपा ने शुरू की यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां

महोबा. कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहाकि, दोनों पार्टियां सिर्फ देश के वैज्ञानिकों, सैनिकों का अपमान करना जानती है जबकि पीएम नरेंद्र मोदी वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने में लगे हुए है।
अद्भुत है बनारस : देश को एक नहीं दिए हैं आठ भारत रत्न

महोबा में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने 2 स्वदेशी कोरोना वैक्सीन मिलने पर देश के वैज्ञानिकों के साथ पीएम मोदी का आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यकर्ताओं के संग बैठक में कहा कि यूपी में आने वाले समय मे एमएलसी, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।
दो स्वदेशी वैक्सीन बनाकर रचा इतिहास :- कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए साध्वी निरंजन ने कहाकि, ये दोनों दल सिर्फ देश के वैज्ञानिकों, सैनिकों का अपमान करना जानती है। जबकि पीएम मोदी वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने में लगे हुए है। वैज्ञानिकों ने दो स्वदेशी वैक्सीन को बनाकर इतिहास रच दिया है जबकि यह वैक्सीन को यह नही लगवाकर सिर्फ अपमान कर रहे है। दूसरी ओर विपक्ष किसानों को भड़काकर सड़कों पर आंदोलन करा रही है। वैज्ञानिक किसी जाति, धर्म, पार्टी के नही, ये देश के होते है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yklx6

Home / Mahoba / साध्वी निरंजन ज्योति का ऐलान, भाजपा ने शुरू की यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो