15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उस रात भी मोबाइल पर गंदी फिल्म देख रहा था शैतान, अचानक बिस्तर से उठा और एक घर में घुस गया, फिर…

पूरे मामले का जब पुलिस ने खुलासा किया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई...

2 min read
Google source verification
minor girl rape

महोबा. इसी वर्ष वह 18 साल का हुआ था। अकेले में ब्लू फिल्म देखना उसकी हॉबी थी। उस रात भी वह मोबाइल पर पोर्न फिल्म देख रहा था। उसके चेहरे के भावों में परिवर्तन और दिमाग में भूचाल मच चुका था। उसे भी ये सब करने का मन हो रहा था। अचानक वह बिस्तर से उठा और घर से बाहर निकला और चुपचाप एक घर में घुस गया, वहां 6 साल की मासूम खेल रही थी, जिसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसने अगवा कर लिया और सुनसान में ले जाकर वहशी दरिंदा मासूम पर टूट पड़ा। उसने बच्ची के साथ दुराचार किया और खून में लतपथ मासूम को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पूरे मामले का जब पुलिस ने खुलासा किया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी एन कोलांचि ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई थीं। मामला बड़ा ही अंधा था। खुलासे के लिए कई बेकसूर लोगों से पूछताछ भी की गई, मगर टीम ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा करने वाली दोनों पुलिस टीमों को पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम दिया गया है।

पुलिस के लिए चुनौती बना था ये केस
हाल ही में एक मासूम को अगवाकर रेप का मामला सामने आया था। आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बना था। इस अंधे कांड के खुलासे के लिए पुलिस हवा में हाथ पैर मार रही थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने दो पुलिस टीम गठित की थी। कोतवाली प्रभारी विक्रमजीत सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अमित भड़ाना के नेतृत्व में पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए शहर में जगह जगह दबिश दे रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी
पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक 18 वर्ष का नवयुवक संदिग्ध पठा रोड पर है। इस पर पुलिस ने मुखबिर की ही मदद से समीर नामक नवयुवक को दबोच लिया। पुलिस द्वारा मामले में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी बरामद कर लिये।

देखें वीडियो...