14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोखा देकर महिला गैंग ने दुकान से उड़ाए 142 ग्राम सोना, गिरफ्तारी की मांग

Women Thief Gang Took Away 142 Gram of Gold Jewellary- महोबा जिले के चरखारी नगर क्षेत्र में टप्पेबाज महिला चोर गैंग ने एक दुकान से 142 ग्राम सोने के सामान पर हाथ साफ कर लिया। महिलाएं घटना को अंजाम देकर गायब हैं।

2 min read
Google source verification
Women Thief Gang Took Away 142 Gram of Gold Jewellary

Women Thief Gang Took Away 142 Gram of Gold Jewellary

महोबा. Women Thief Gang Took Away 142 Gram of Gold Jewellary. जिले के चरखारी नगर क्षेत्र में टप्पेबाज महिला चोर गैंग ने एक दुकान से 142 ग्राम सोने के सामान पर हाथ साफ कर लिया। महिलाएं घटना को अंजाम देकर गायब हैं। हालांकि, उनकी टप्पेबाजी की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी आधार पर दुकानदार ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

गहने देखने के बहाने दिया चकमा

घटना चरखारी के मुख्य बाजार में हुई है। शनिवार को सदर बाजार स्थित लल्लू सोनी की दुकान से ग्राहक बनकर तीन महिलाएं आई थीं, जिन्होंने लल्लू सोनी से सोने के आभूषण दिखाने की बात की। दुकानदार ने उन महिलाओं को आभूषण दिखाना शुरू किया। इसके बाद वह एक के बाद एक आभूषण देखकर अपने लिए गहने का चयन करने लगीं। इसी दौरान महिलाओं ने लल्लू सोनी को चकमा दिया और गहने चुराना शुरू कर दिया। महिलाओं ने चार जोड़ी झुमकी वजन लगभग 42 ग्राम, सोने की 45 ग्राम 4 जोड़ी कान के टॉप्स वजन 25 ग्राम, पैंडल छह पीस 30 ग्राम पर हाथ साफ कर दिया। महिलाएं कुल वजन 142 ग्राम लगभग सोना ले गईं।

गिरफ्तारी की मांग

व्यापारी लल्लू सोनी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। चरखारी की मुख्य बाजार में हुई इस घटना से स्वर्ण आभूषणों के विक्रेताओं में डर का माहौल है। सर्राफा व्यापारी के बेटे नीलेश सोनी ने इस बारे में कहा कि उनके पिता बुजुर्ग हैं और इसी बात का फायदा उन महिलाओं ने उठाया है। पिताजी के द्वारा उन सभी महिलाओं को जेवरात दिखाते ही वह लेकर फरार हो गईं।

ये भी पढ़ें: अब घर पर बनवा सकते हैं राशन कार्ड, बेहद आसान है यह तरीका

ये भी पढ़ें: चयन के 23 साल बाद हाईकोर्ट ने नियुक्ति का दिया निर्देश, 1998 की पुलिस भर्ती में चयनित को नियुक्ति का निर्देश