1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को पत्नी ने पिलाई शराब… खुद पी बीयर फिर कमरे में आया आशिक और कर डाला खौफनाक कांड

महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के दमकी गांव में शनिवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सड़क किनारे पड़े शव के साथ युवक की मोटरसाइकिल भी घटनास्थल से बरामद हुई है

3 min read
Google source verification
Up news, mahrajganj

फोटो सोर्स: महराजगंज पुलिस X, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कर दी हत्या

महराजगंज में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, यहां एक पत्नी की दरिंदगी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जिले के कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद इस हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए पति के शव को प्रेमी के साथ बाइक से 25 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक फरार हो गई।

बहू और उसके प्रेमी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

युवक की लाश मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया, लेकिन उनकी सक्रियता से कातिल पत्नी और उसके प्रेमी की होशियारी धरी की धरी रह गई। मृत युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

जानकारी के मुताबिक जिले के कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राजाबारी निवासी केशव रौनियार का बेटा नागेश्वर रौनियार बीते शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक लेकर घर से निकला था। लेकिन पूरी रात घर नहीं लौटा। युवक के पिता केशव राज रौनियार का आरोप है कि बहू नेहा रौनियार अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर बेटे नागेश्वर रौनियार की बेरहमी गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए 25 km दूर बाइक से लेकर गई, सड़क पर फेंक कर फरार

शातिर बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा हत्या की वारदात को सड़क हादसा का रूप देने के लिए प्री प्लांड काम भी किया।बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे के शव को 25 किलोमीटर दूर निचलौल-सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के सामने सड़क पर फेंक कर फरार हो गई थी। वहीं बेटे का शव मिलने की सूचना उन्हें कोतवाली ठूठीबारी पुलिस से मिली, इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

नेपाल की युवती के साथ लव मैरिज किया था नागेश्वर

परिजनों ने बताया कि नागेश्वर अक्सर काम काज के चलते नेपाल जाता रहता था, इसी बीच करीब छह वर्ष पहले नागेश्वर का नवलपरासी जिला अंतर्गत गोपालपुर निवासी नेहा रौनियार ने उसका अफेयर हो गया। दोनों ने आपस में विवाह भी कर लिया, दोनो से एक बेटा आदविक भी है।

नागेश्वर के पारिवारिक जीवन में आया प्रेमी जितेंद्र

पारिवारिक जीवन सही चल रहा था तभी नेहा का चक्कर गांव के ही जितेंद्र से शुरू हो गया। नागेश्वर को जब पता चला तो वहीं काफी फटकारा, लेकिन नेहा अपने बेटे को लेकर प्रेमी जितेंद्र के साथ रहने लगी। जब नागेश्वर ने ज्यादा दबाव बनाया तब नेहा और जितेंद्र ने खतरनाक साजिश रची, उसी के मुताबिक पति नागेश्वर को शुक्रवार को मकान पर मिलने के लिए बुलाया।

हत्या के बाद पति को नहलाया

घर पहुंचने ही पत्नी नेहा नागेश्वर को पहले खूब शराब पिलाई। वहीं नागेश्वर को नशे में होने के बाद हाथ-पैर बांध दिया फिर सीने पर चढ़ पति नागेश्वर की गला घोंटने लगी। इतना ही नहीं प्रेमी भी नागेश्वर पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। कुछ देर बाद नागेश्वर की मौत हो गई। फिर पत्नी मृत पति के शव को नहलाकर कपड़ा पहनाया।

बाइक पर प्रेमी संग पति का शव लेकर निकली

उसके बाद पति के शव को उसकी ही बाइक पर प्रेमी के साथ लेकर निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के पास पहुंच गई। जहां पर दोनों वारदात को सड़क हादसा को रूप देने के लिए शव और बाइक को सड़क पर छोड़ भाग निकले।

परिजनों ने किया भंडाफोड़

निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार घटना से जुड़ी हर बिंदुओं की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। इस जघन्य कांड से लोग हतप्रभ हैं, इस बात की चर्चा भी जुबान पर है कि आखिर पत्नी जैसे नजदीकी रिश्ते से कैसे बचेगा आदमी।

Story Loader