
महाराजगंज अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा को भाजपा ने पार्टी से किया बाहर।
Big Action By BJP: महाराजगंज में भाजपा ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा की सदस्यता समाप्त कर दी है। राही मासूम रजा को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। भाजपा के जिला संयोजक संजय पांडेय ने इसकी लिखित जानकारी दी है।
भाजपा नेता राही मासूम रजा पर महाराजगंज जिले में हत्या, रेप, पाक्सो और एससी एसटी जैसे संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को दो लोगों की सुपुर्दगी में सौंप दिया था। इसके बाद से ही भाजपा नेता फरार हो गया। इसकी तलाश के लिए अब पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। इस लापरवाही पर एसपी कौस्तुभ ने कोतवाल समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। जबकि चौकी इंचार्ज समेत 5 पुलिसवालों को सस्पेंड किया था।
दबाव में युवती ने बदले थे बयान?
भाजपा अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में उस वक़्त यू-टर्न आ गया जब वही युवती मजिस्ट्रेट व महिला थानाध्यक्ष के सामने अपने बयान से पलट गई। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट व महिला थानाध्यक्ष के सामने कहा था कि भाजपा नेता उसके मकान मालिक हैं। पिछले पांच साल से वह और उसका परिवार भाजपा नेता के मकान में किराए पर रह रहा था। भाजपा नेता उसे बेटी की तरह मानते हैं। दुष्कर्म व पिता की हत्या का आरोप बेबुनियाद है। पिता की मौत के बाद वह सदमे में थी। इसके बाद ही पुलिस ने राही मासूम रजा को छोड़ दिया था। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता ने यह बयान भाजपा नेता के दबाव में आकर दिया था। बहरहाल, इसमें कितनी सच्चाई है। यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल भाजपा ने राही मासूम रजा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
Updated on:
11 Sept 2023 08:17 pm
Published on:
11 Sept 2023 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
