3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्राओं की वॉशरूम वाली फोटो हुई वायरल तब अभिभावकों को पता चली नामी स्कूल की करतूत

पैरेंट्स को स्कूल में हंगामा, पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया, प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

2 min read
Google source verification
Bathroom CCTV Photo

Bathroom CCTV Photo

महाराजगज. अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर छात्राओं की वॉशरूम वाली फोटो देखी तो हड़कंप मच गया। पहले तो अभिभावकों को विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। बाद में पेरेंट्स सीधे स्कूल गये और वहां पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद स्कूल के दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्कूल का मालिक नागालैंड निवासी ओखो पोटो है। पुलिस ने कहा की जरूरत पडऩे पर मालिक को बुला कर भी पूछताछ की जायेगी।
यह भी पढ़े:-चुनाव लडऩे से पहले ही अमित शाह ने मानी यूपी की इन छह सीटों पर हार!


महाराजगंज के सदर के एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के इस मामले ने हड़कंप मचाया हुआ है। हाईस्कूल के वॉशरूम में खुफिया कैमरा लगाया गया था जहां पर छात्राएं जाती थी। माना जा रहा है कि वॉशरूम में खुफिया कैमरा छुपा कर लगाया गया था नहीं तो छात्राओं को दिख जाता। खुफिया कैमराकी फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब इस मामले का खुलासा हुआ। अभिभावकों को विश्वास नहीं हो रहा था कि उनके बच्चों के साथ ऐसा भी हो सकता है। अभिभावकों ने जब स्कूल में जाकर हंगामा किया तब जाकर पुलिस भी हरकत में आयी। पुलिस ने महाराजगंज निवासी अश्वनी गुप्त व विजय बहादुर नामक दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानाचार्य से पूछताछ के बाद इस मामले में और खुलासा हो सकता है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि क्या बिना स्कूल के प्रिंसिपल की जानकारी के बिना बाथरुम में खुफिया कैमरा लग सकता है।
यह भी पढ़े:-अमित शाह के जाते ही खाने पर टूट पड़ी बीजेपी की सोशल आर्मी, करा दी फजीहत

तो फिर स्कूल प्रबंधन को पहले ही लग गयी थी जानकारी
चर्चा है कि स्कूल प्रबंधन को वॉशरूम में खुफिया कैमरा की जानकारी पहले ही लग गयी थी इसलिए पकड़े गये दोनों शिक्षकों को पहले ही स्कूल से निकाल दिया गया था। स्कूल प्रबंधन इस मामले में पुलिस के पास जाने की जगह शिक्षकों पर कार्रवाई करके मामले को ठंडे बस्ते में डालने में जुट गया था। स्कूल प्रबंधन अपनी मुहिम में सफल भी हो जाता, लेकिन खुफिया कैमरा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी। फोटो वायरल होने से अभिभावक बेहद परेशान है उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इन फोटो को कैसे हटवाया जाये। अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े:-अमित शाह के सामने ही खुली सीएम योगी सरकार की कलर्ई, नाराज बीजेपी अध्यक्ष ने दिया यह आदेश