5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी ने नए साल के पहले दिन दिया राजस्व ग्राम का तोहफा तो ढोल बजा खुशी से नाचे लोग, देखें तस्वीरें

वनग्राम को राजस्व ग्राम की सौगात से यहां के नर्सरी में जश्न का माहौल

2 min read
Google source verification
cm yogi rajaswa gram yojna to vangram people they celebrate and dance

वनटांगियों के साथ अब करुवल समाज में भी सरकारी सुविधा हासिल होने की आस जगी है।फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन हजार आवादी करूवल लोगों की है जिनकी बस्तियां भी अभावग्रस्त और सुविधाहीन है।इस जाति के लोगों की जीवन शैली जनजाति व आदिवासी जैसी है।

cm yogi rajaswa gram yojna to vangram people they celebrate and dance

मुख्यमंत्री के पनियरा ब्लाक के 18 वनग्राम को राजस्व ग्राम की सौगात देने की खुशी मिठौरा ब्लॉक के अंतर्गत वनटांगिया नर्सरी कम्पार्ट नम्बर 26, 27 व 28 में भी देखी गई।यहां के लोगों ने मंगलवार को गाजे बाजे के साथ जुलुश निकालकर आजादी जैसा जश्न मनाया। विजय दिवस जैसा जुलुश निकाला और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खूब नाचे गए। इस दौरान योगी महराज के जयकारा के नारे लगे।

cm yogi rajaswa gram yojna to vangram people they celebrate and dance

जुलुश काली मंदिर से निकल पूरे वनटांगिया नर्सरी के कोने कोने में घूमे।साथ में स्त्री- पुरूष, बुढ़े ,बच्चे सब खुशी से झूमते हुए हर हर मोदी, हर हर योगी का नारा लगाते , रंग गुलाल उड़ाते,नाचते गाते खुशी से झूमते रहे।जलूश में महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। खुशी के माहौल में कई घंटे तक लोग झूमते हुए योगी योगी कहते फिर रहे थे।पूरे वनटांगिया नर्सरी में जुलुश घूमने के बाद फिर काली मंदिर पर आकर मिष्ठान वितरण के बाद समाप्त हुआ।