16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर के साथ नेपाल में दरिंदगी, होटल मैनेजर ने पुलिस को बताई असलियत

Rape news : नेपाल के भैरहवा कस्बे में एक भारतीय युवती के साथ रेप की घटना हुई है। पीड़िता इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर है और महराजगंज की निवासी है। वह नेपाल घूमने गई थी और एक होटल में रुकी हुई थी। होटल में रहने के दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। नेपाल के भैरहवा में स्थित एक होटल में महराजगंज जिले की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नेपाल पुलिस ने चार भारतीय और दो नेपाली युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। महराजगंज जिले की युवती भैरहवा के एक होटल में पहुंची थी। वहां चार भारतीय युवक और दो नेपाली युवक मौजूद थे। दोनों नेपाली युवकों ने युवती के साथ मारपीट की। होटल मैनेजर ने नेपाल पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो युवती ने युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। इनमें तीन युवक महराजगंज और एक गोरखपुर का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर में शव के साथ तंत्र क्रिया…शव की दिशा बदली, ढाई घंटे बाद भी नही हिला शरीर

तीन युवक महराजगंज, एक युवक गोरखपुर का रहने वाला

पीड़ित की तहरीर पर नेपाल पुलिस ने सभी छह युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। नेपाल के भैरहवा डीएसपी मनोहर श्रेष्ठ के मुताबिक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए अफरोज (36), शालू खान (27) व अतर रजा (31) महराजगंज जिले के हैं। बदलू खान गोरखपुर जिले का निवासी है। नेपाल के ओम सतिया गांव पालिका चार निवासी शाहरुख तेली (उम्र 32 वर्ष) और अकबर खान (उम्र 25 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को 7 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।