14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के महाराजगंज में किराना व्यापारी से पर चार लाख की लूट

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुरली रमगढ़वा पुल के पास की घटना

2 min read
Google source verification
Loot

किराना व्यापारी से पर चार लाख की लूट

महराजगंज. जिले में किराना व्यापारी से चार लाख की लूट की घटना सामने आयी है। मिले जानकारी के अनुसार जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुरली रमगढ़वा पुल के पास रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार छह बदमाशों ने किराना व्यापारी से रिवाल्वर की नोक पर चार लाख की लूट कर फरार हो गये। व्यापारी, कुशीनगर जिले के खड्डा से तगादा कर वापस लौट रहा था। इसके बाद व्यापारी ने घटना की जानकारी कोठीभार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- छह दिन बाद भारतीय कपड़ा व्यापारी मुक्त, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बे के वार्ड नंबर 14 काली मंदिर रोड निवासी थोक किराना व्यापारी शिव अग्रवाल के पुत्र रवि अग्रवाल रविवार की दोपहर अपने ड्राइवर के साथ पिकअप जीप से कुशीनगर जनपद के खड्डा बाजार किराना व्यापारियों से तगादा करने के लिए गए थे। बाजार में तगादा करने में रवि को देर हो गई और वे करीब पौने आठ बजे घर के लिए वापस निकल लिए। रवि अभी कोठीभार थानाक्षेत्र के गुरली पुल के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार छह अज्ञात बदमाशों ने पिकअप को ओवरटेक कर चालक को रिवाल्वर दिखाकर गाड़ी रोक लिया।

यह भी पढ़ें- युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, घटना के बाद इलाके में तनाव

चालक अभी कुछ समझ पाता कि दो बदमाशों ने गाड़ी का गेट खोल उसे नीचे उतार कर मारने लगे। दो बदमाश रवि की तरफ पहुंचे और रिवाल्वर की नोक पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश रिवाल्वर लहराते हुए भाग निकले। घटना से दहशतजदा रवि ने इसकी सूचना तुरंत कोठीभार पुलिस सहित अपने पिता को दी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी से चार लाख रूपये लूट की तहरीर मिली है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। घटना की तफ्तीश जारी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

by Yasoda Srivastava