एडीएम ने समीक्षा के दौरान जिन विभागों के अधिकारियों को चेतावनी दी है उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, आबकारी, कृषि तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के नाम हैं। उन्होंने इन सभी छह विभागों के अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली सभी जन शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के भीतर हो जाना चाहिए। मगर ऐसा देखने को मिल रहा है, कई विभाग शिकायतों के निस्तारण में देरी कर रहे हैं।