5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराजगंज

वीडियो: गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में भोजपुरी गानों पर आर्केस्ट्रा की डांसर ने किया अश्लील डांस

गोरखपुर के गोरक्षनाथ पीठ की तरह ही महराजगंज के गोरक्षनाथ मंदिर के कैंपस में खिचड़ी मेला मनाया जाता है।

Google source verification

महराजगंज जिले में चौक बाजार के गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले के शुभ अवसर पर अश्लील डांस हुआ। इसका एक वीडियो भी सामने आया है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। महराजगंज का ये गोरक्षनाथ मंदिर गोरखपुर के गोरक्षनाथ पीठ के अंदर आता है। जैसे गोरखपुर में मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी मेले हुआ, ठीक वैसे ही महराजगंज के गोरक्षनाथ मंदिर मेले का भी आयोजन किया गया था।

इस वीडियो पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है, “घोर अनुचित, अशोभनीय, आपत्तिजनक एवं निंदनीय। मंदिरों की शुचिता भंग करनेवालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।”