1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दलालों से भरा था महराजगंज जिला अस्पताल, अचानक पहुंची पुलिस मचा हड़कंप

जिलाधिकारी के पास शिकायते आ रही थीं की वहां भर्ती मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर बहला फुसलाकर कम खर्च में इलाज कराने का दबाव बनाते रहते हैं। एजेन्टों द्वारा उसे प्राइवेट पैथालोजी में जांच कराकर अच्छे ब्रान्ड की दवाएं कम पैसे में उपलब्ध कराने के लिए बहकाया जाता है।  

less than 1 minute read
Google source verification
mahrajganj news

दलालों से भरा था महराजगंज जिला अस्पताल, अचानक पहुंची पुलिस मचा हड़कंप

Mahrajganjnews: जिला चिकित्सालय में कर्मियों की मिलीभगत से दलालो की चांदी कट रही थी, दवाओं से लेकर पैथालोजी आदि पर कमीशन का धंधा काफी दिनों से फलफूल रहा था। इस बात की काफी शिकायतों के आने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में पुलिस अधिकारियों ने छापा मारा। इस छापेमारी में 13 दलाल पकड़े गए। इन सभी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जिला अस्पताल में नर्सिंग होमो के दलालों का बोलबाला

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के पास शिकायते आ रही थीं की वहां भर्ती मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर बहला फुसलाकर कम खर्च में इलाज कराने का दबाव बनाते रहते हैं। एजेन्टों द्वारा उसे प्राइवेट पैथालोजी में जांच कराकर अच्छे ब्रान्ड की दवाएं कम पैसे में उपलब्ध कराने के लिए बहकाया जाता है।

जिलाधिकारी ने SP से जिला अस्पताल की जांच करवाई

इस मामले में जिलाधिकारी ने एसपी को फोन कर जिला अस्पताल की जांच करवाई। जिसमें करवाई की गई और 13 दलाल मौके से पकड़े गए। इन सभी के विरुद्ध सदर कोतवाली में केस दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेजने की कर्रवाई की गई।

ये दलाल पकड़े गए

SP डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रंजीत पुत्र अशोक प्रसाद, सोनू भारती पुत्र अवधेश भारती, शिवनाथ पुत्र बंसत प्रजापति, मनीष विश्वकर्मा पुत्र सुग्रीव विश्वकर्मा, राजेश यादव पुत्र राजकुमार, सतीश पुत्र कोईल वर्मा, प्रिंस पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय, विनेश कुमार गुप्ता पुत्र सूर्यनाथ, गणेश पुत्र विश्वनाथ पटेल, रोहिक कुमार कन्नौजिया पुत्र स्व. जीऊत कन्नौजिया, अजय (अनूप) पुत्र विरेन्द्र, चन्दन शर्मा पुत्र रामबेलास शर्मा, सोनू विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा शामिल हैं। जिला प्रशासन ने अस्पताल कर्मियों को भी आगाह किया है की आगे से जिला अस्पताल परिसर में दलालों के मिलने पर कठोर कारवाई की जायेगी।

Story Loader