
साले और ससुर की धमकी से आहत डॉक्टर ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, पत्नी की पहले ही हो चुकी है मौत
महराजगंज । जिले में एक दर्दनाक घटना हो गई, यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में तैनात डॉक्टर गुरुवार शाम करीब सात बजे कमरे में फंदे से झूल गए। मामले की जानकारी होने पर परिजन डॉक्टर को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत के खबर से अस्पताल में मौजूद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
मृत डॉक्टर अपने बेटे के साथ घर जाने के लिए निकले
कोतवाली ठूठीबारी थाना अंतर्गत ठूठीबारी निवासी कुशाग्र तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में पूछताछ में बताया कि वह गोरखपुर में रहकर नीट की तैयार करते हैं। पिता डॉ. अनिल तिवारी (42) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में डेंटल पद पर तैनात थे। छुट्टी लेकर दीवानी न्यायालय में चल रहे केस की तारीख देखने गए थे। जहां पर वह भी गोरखपुर से आए थे। तारीख देखने के बाद दोनों एक साथ निचलौल तहसील पहुंचे। जहां पर पिता अनिल एक अधिवक्ता से मुलाकात कर कुछ जानकारी ली। उसके बाद पुनः दोनों एक साथ तहसील से घर के लिए निकल पड़े। अभी वह लोग गडौरा पहुंचे थे।
रास्ते में साले और ससुर के दुर्व्यवहार से हुए आहत
इसी बीच पहले से मौजूद मामा और नाना ने पिता को रोक ली। फिर मामा और नाना पिता को धमकी देते हुए दुर्व्यहार करने लगे। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। वहीं आहत पिता उन्हें लेकर घर ठूठीबारी चले आए। जहां पर वह पुरानी मकान में चल रहे मेडिकल स्टोर की दुकान पर रुक गए। जबकि पिता गांव के बाहर बने नए मकान की चाबी लेकर वहां पर चले गए। जब दुकान बंद कर वह पिता के पास नए मकान पर पहुंचे तो कमरे में फंदे से लटकते पिता को देख बदहवास हो गए। पिता डॉ. अनिल तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर उन्हे डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। ठूठीबारी कोतवाल कंचन राय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सूचना पाकर अस्पताल पुलिस टीम पहुंची। मृत डॉक्टर के बेटे के बयान दर्ज करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दो वर्ष पहले पत्नी की हो चुकी है मौत
मृत डॉ. अनिल तिवारी के बड़े बेटे कुशाग्र तिवारी ने कहा कि उनका एक छोटा भाई आदित्य तिवारी है। मां नीता तिवारी का वर्ष 2020 में बीमारी से मौत हो गई थी। मां के मौत के बाद दोनों भाइयों का सहारा पिता डॉक्टर अनिल तिवारी थे। जिन्होंने भी आज उनका साथ छूट गया।
कलियुगी नाना और मामा पर धमकी देने का दर्ज है केस
मृत डॉक्टर अनिल तिवारी के बड़े लड़के कुशाग्र को धमकी देने के मामले में उसके मामा और नाना के खिलाफ कोतवाली ठूठीबारी पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज की है। ठूठीबारी कोतवाल के थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन राय ने कहा कि कुशाग्र तिवारी ने बीते 9 नवंबर 2023 को पुलिस से बताया था कि पैसे की लेन देन के बाद को लेकर उसके मामा और नाना धमकी दे रहे हैं। ऐसे में वह काफी डरा और सहमा हुआ है। इस मामले में कुशाग्र के तहरीर के मुताबिक उसके मामा मृत्युंजय मिश्रा और नाना गिरीशनाथ मिश्रा निवासी गडौरा बाजार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Published on:
23 Nov 2023 11:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
