
मेरा प्रेमी मेरी मौत का कारण, उसे छोड़ियेगा नही....यही मेरी अंतिम इच्छा
MaharajganjNews: जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है यहां क्लास 11 की छात्रा अपने प्रेमी से धोखा खाने के बाद नहर में कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें उसने अपने प्रेमी को अपनी मौत का कारण बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानिये पूरा मामला
महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा की रहने वाली एक छात्रा सोमवार को बल्लो गांव के पास बड़ी नहर में कूद गई। नहर की पटरी के पास छात्रा का बैग, दुपट्टा, आईकार्ड व एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए अपने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि वह एक साल तक उसके साथ रिलेशन में रह चुकी थी। उसके बाद उसके प्रेमी ने उसे छोड़ किसी और से शादी करने का निर्णय लिया था। छात्रा ने यह भी लिखा थाकि अब वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका प्रेमी उसकी मौत का कारण है। उसे छोड़ियेगा नहीं, यही मेरी अंतिम इच्छा है।
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा
कोतवाली पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रा का सुसाइड नोट, बैग, आईडी कार्ड मिला है। इसी आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
26 Sept 2023 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
