10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुसाइड नोट में पहले प्रेमी को ठहराई जिम्मेदार, होटल में मिली दूसरे लड़के के साथ

सुसाइड नोट में 11वीं की छात्रा ने लिखा था कि मम्मी पापा मुझे माफ कर दीजिए, मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं हूं। मेरे प्रेमी अंकित ने मेरा शोषण किया और मुझसे शादी का वादा किया था लेकिन अब शादी कहीं और कर रहा है, इसलिए मैं अब मरने जा रही हूं।

2 min read
Google source verification
mahrajganj news

सुसाइड नोट में पहले प्रेमी को ठहराई जिम्मेदार, होटल में मिली दूसरे लड़के के साथ

Mahrajganjnews: जिले में एक लड़की की कारगुजारी से पुलिस उसकी खोज में नहर की तलहटी छान रही और वह अपने दूसरे आशिक के साथ एक होटल से बरामद हुई। इस लड़की ने अपने पुराने प्रेमी को फंसाने के लिए ऐसी तरकीब निकाली की पुलिस भी सन्न रह गई। लेकिन जब मामले की जांच की गई तो कहानी कुछ और निकली। बता दें की सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवा विद्यापति गांव के पास नहर के किनारे सोमवार की शाम को एक छात्रा का स्कूल बैग, आईडी कार्ड, दुपट्टा, चप्पल देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया था।

सुसाइड नोट में पहले प्रेमी को ठहराई जिम्मेदार

मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के बैग से एक एक सुसाइड नोट बरामद किया था। सुसाइड नोट में 11वीं की छात्रा ने लिखा था कि मम्मी पापा मुझे माफ कर दीजिए, मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं हूं। मेरे प्रेमी अंकित ने मेरा शोषण किया और मुझसे शादी का वादा किया था लेकिन अब शादी कहीं और कर रहा है, इसलिए मैं अब मरने जा रही हूं।

होटल में मिली दूसरे प्रेमी साथ

इस सुसाइड नोट के मिलने के बाद से ही स्थानीय पुलिस पीएसी और गोताखोरों की मदद से नहर में लड़की को ढूंढ रही थी लेकिन इसी दौरान पुलिस को एक सुराग हाथ लगा जिसके बाद पुलिस ने लड़की को श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के एक होटल से किसी दूसरे लड़के के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी अंकित के मां-बाप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया था तो इधर लड़की के घरवाले भी परेशान थे। दूसरे आशिक के साथ होटल से बरामद हुई लड़की से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिले में लड़की के इस शातिरपने ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था।