9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब प्याज को लेकर यहां हुई टशन, जानिए कहां से लौटा दिए गए सात ट्रक प्याज

Onion price hike : शुक्रवार सुबह सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले प्याज लदे ट्रक को सोनौली कस्टम के अधिकारियों ने रोक दिया। सीमा से ट्रक लौटा दिया गया। प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
अब प्याज को लेकर यहां हुई टशन, जानिए कहां से लौटा दिए गए सात ट्रक प्याज

अब प्याज को लेकर यहां हुई टशन, जानिए कहां से लौटा दिए गए सात ट्रक प्याज

Prize hike make another tention : नेपाल सीमा से लगे सोनौली चेक पोस्ट पर आज शुक्रवार को नेपाल जा रहे प्याज लदे सात ट्रकों को रोक दिया गया। नेपाल में प्याज निर्यात पर भारत सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद यह कारवाई की गई।

नेपाल जा रहे प्याज लदे ट्रकों को कस्टम ने लौटाया

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले प्याज लदे ट्रक को सोनौली कस्टम के अधिकारियों ने रोक दिया। सीमा से ट्रक लौटा दिया गया। प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड ने प्याज के निर्यात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।

जनरल आफ फॉरेन ट्रेड ने प्याज के निर्यात को रोका

बृहस्पतिवार की रात आदेश के बाद प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगने के मद्देनजर उसके नेपाल सहित सभी देशों में निर्यात पर रोक लगा दी गई है। आदेश आने के बाद सोनौली सीमा पर प्याज लदे ट्रकों की इंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। प्याज लदे सात ट्रक सीमा पर पहुंच गए थे, उन्हें कस्टम विभाग द्वारा वापस किया गया।

भारत ने जरूरत पूरी होने के बाद ही निर्यात होगा

इन दिनों भारत में प्याज महंगे दर पर बिक रही है। इस वजह से पहले देश में प्याज की जरूरतों को पूरा करने के बाद ही कहीं बाहर भेजा जाएगा। इस कारण शुक्रवार को नासिक, शाहजहांपुर, इंदौर, कानपुर से आने वाले प्याज से लदे ट्रकों को भी वापस कर दिया। सूचना जारी होने के बाद सोनौली बॉर्डर पर कस्टम सतर्क है।