23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार ने की कार्रवाई, दो सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा होगी समाप्त

हड़ताल पर रही करीब 1200 कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान पर भी लगी रोक

2 min read
Google source verification
aaganwari workers

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

महाराजगंज. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को देखते हुए शासन सख्त हो गया है। इनकी हड़ताल की वजह से प्रभावित हो रही योजना को गंभीरता से लेते हुए अब शासन एक्शन मोड में है। शासन ने जहां हड़ताल पर रही करीब 1200 कार्यकर्ताओं के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी है, वहीं अब 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति को नोटिस जारी होगी। इसके लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना की प्रमुख सचिव अनिता मेश्राम ने सूची तलब की है।

यह भी पढ़ें:

सपा के पक्ष में आए छात्रसंघ के सभी नतीजे, जुटी सपाइयों की भीड़ तो पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

प्रमुख सचिव के निर्देश पर प्रशासन ने लगातार 42 दिन तक हड़ताल पर रहने वाली कार्यकर्त्रियों सूची निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार को भेज दी है। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीते 17 सितम्बर से हड़ताल पर हैं, जिससे सरकार की सबरी संकल्प जैसी महत्वाकांक्षी योजना प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें:

बनारस में वीडीए की बड़ी कार्रवाई, गंगा किनारे गिराये गये अवैध निर्माण


हालांकि हड़ताल में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में से करीब डेढ़ हजार ने सबरी संकल्प योजना के तहत वजन दिवस पर काम किया, मगर करीब 1200 ने अपनी हड़ताल जारी रखा। जिससे संबंधित केन्द्र के बच्चों का वजन नहीं हो सका। इसकी रिपोर्ट डीएम ने शासन को भेज दी थी। डीएम की रिपोर्ट को बाल विवाह एवं पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव अनिता मेश्राम ने गंभीरता से लिया।


इसके बाद करीब 1200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय पर रोक लगा दिया। जबकि करीब दो सौ कार्यकर्त्रियों को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजातशत्रु शाही ने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सचिव ने हड़ताल पर रहने वाली 1200 कार्यकर्त्रियों के मानदेय पर रोक लगा दी है। अब 200 कार्यकर्त्रियों की सेवा समाप्ति की नोटिस जारी होगी। इनकी सूची शासन को भेज दी गई है।