25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के महराजगंज में दो पक्षों में बवाल, चले लाठी डंडे तो मोहल्ले में मच गई भगदड़, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

दो पक्षों में चले लाठ़ी डंडे ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 2 Jul 2018, 2:48 PM IST

two side fight in mahrajganj police take action

यूपी के महराजगंज में दो पक्षों में बवाल, चले लाठी डंडे तो मोहल्ले में मच गई भगदड़, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

महराजगंज. नौतनवा थाना अंतर्गत कसबा नौतनवा के वार्ड़ नंबर 23 लोहियानगर में बालू रखने के छोटे से मामले को लेकर दो पड़ोसियों के बीच इस कदर जमकर मारपीट हुई कि, देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। स्थति ऐसी उतपन्न हो गई कि, मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग लहूलुहान हुए, लेकिन पुलिस मामूली धारा में चालान कर घटना का अल्पीकरण कर दिया। घटना शुक्रवार की है लेकिन, सोमवार को इस घटना वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी सकते में आ गए। साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहने लगे।


शुक्रवार की दोपहर सड़क पर बालू रखने के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। बात इतनी बढ़ गई कि, लाठ़ी डंडे तक चले। इस विवाद में चार लोगों को चोट़ें आई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।


बताया जा रहा है, शौकत नामक व्यक्ति अपने घर में कुछ़ निर्माण हेतु बालू गिरवाया था। जगह की कमी के कारण उसने बालू को मार्ग पर ही गिरवा दिया था। जिससे कुछ देर के लिए मार्ग अवरूद्ध हो गया था। उसके पड़ोसी राजू अग्रहरि ने यह कहकर विरोध करना शुरु कर दिया कि, बालू के कारण आवागमन में दिक्कत आ रही है और गंदगी फैल रही है। जिस पर नोंक-झोंक व बात विवाद बढ़ गया।

बात यहां तक बढ़ गई कि, दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा चला। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इस घटना को पुलिस नें बहुत हल्के में लिया और मामूली धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की इति श्री कर दी।
इस संबंध में एसओ अनिल कुमार का कहना है दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव का दिवाना है यह छात्र, जन्मदिन पर किया सबसे अलग ऐसा काम, लोगों ने सिर आंखों पर बिठा लिया https://www.patrika.com/chandauli-news/akhilesh-yadav-fan-do-unique-work-for-poor-farmers-on-ex-cm-birthday-1-3040359/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social

input यशोदा श्रीवास्तव